ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, MP के गुना में हुआ बड़ा हादसा, अब तक 12 की मौत

MP News: गुना में यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर..

bus fire incident in guna

(सांकेतिक फोटो)

Guna Bus Fire Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिले में यात्रियों से भरी बस में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। इस आग में कई लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही थी। अब खबर मिली है कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दुहाई मंदिर के पास हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जिला अस्पताल गुना के सीएचएमओ डॉ. एस भोला के हवाले से बताया कि दुर्घटनास्थल से लोगों को जिला अस्पताल में लाया गया था। बाकी को मामूली चोटें आई हैं। उनकी हालात स्थिर है। बताया जाता है कि डंपर से बस की टक्कर हुई थी, जिसके बाद बस में आग लग गई और यात्री जलने लगे। बस गुना से आरोन जा रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 लोग आग से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी के अनुसार, इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई है।

CM मोहन यादव ने जताया शोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बस में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

दुर्घटना की जांच के आदेश

सीएम ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने  परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

मृतकों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्‍यवस्‍था करने के भी निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ