मध्य प्रदेश के दमोह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चिकन की वजह से 7 लोगों की हत्या करने वाला कातिल डॉक्टर पकड़ा गया है। इस हत्यारे डॉक्टर को पकड़ने के लिए पुलिस पिछले काफी समय से कोशिश कर रही थी, जो आखिरकार चिकन की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने बिना देरी के दमोह के फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ एन जॉन केम को गिरफ्तार कर लिया।
प्रयागराज से पकड़ा गया हत्यारा डॉक्टर
पुलिस ने बताया कि उन्हें साइबर सेल से डॉक्टर की लोकेशन प्रयागराज में मिली। दरअसल, फर्जी डॉक्टर ने चिकन शॉप पर ऑर्डर किया और वहां अपनी लोकेशन भेजी, जो स्पेशल पुलिस टीम के हाथ लग गई। सूचना मिलते ही दमोह पुलिस की यह स्पेशल टीम प्रयागराज पहुंच गई और फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि फर्जी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। CMHO और जबलपुर मेडिकल कॉलेज की टीम अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच की रिपोर्ट में फर्जी पाए जाने के बाद ही यह साबित होगा कि डॉक्टर एन जॉन केम डॉक्टरी पेशे के लायक था या नहीं। इस दौरान एसपी सोमवंशी ने मिशन हॉस्पिटल मैनेजमेंट पर कार्रवाई करने को लेकर कहा कि फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात: सूरत में मंत्री के घर के पास एनक्लेव बिल्डिंग में आग; अंदर फंसे थे लोग
अस्पताल का कैथ लैब सील
हालांकि, गुरुवार की शाम को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की जांच की रिपोर्ट सामने आई। इसके बाद जिला प्रशासन को मिशन अस्पताल का कैथ लैब सील करने का निर्देश दिया गया है। निर्देश मिलने के तुरंत बाद ही कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देकर मिशन अस्पताल का कैथ लैब सील कर दिया। यह वही कैथ लैब है, जहां फर्जी डॉक्टर एन जॉन केम ने इन लोगों की हार्ट सर्जरी की थी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines