गुजरात: सूरत में मंत्री के घर के पास एनक्लेव बिल्डिंग में आग; अंदर फंसे थे लोग

गुजरात की डायमंड सिटी सूरत के पॉश इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां वेसू इलाके में हैप्पी एनक्लेव बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है।

Surat Massive fire breaks

गुजरात की डायमंड सिटी सूरत के पॉश इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के घर पास शुक्रवार की सुबह वेसू इलाके में हैप्पी एनक्लेव बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। ये आग एनक्लेव बिल्डिंग के 8वें फ्लोर पर लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंची। दमकल विभाग द्वारा बिल्डिंग की 7, 8 और 9 मंजिल से लोगों को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे मंत्री हर्ष संघवी

जानकारी के अनुसार, हैप्पी एनक्लेव बिल्डिंग में यह आग सुबह 8 बजे के आसपास लगी है। दमकल द्वारा आग बुझाने का कार्य जारी है। यह ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही कुल नुकसान को लेकर अपडेट सामने आ पाएगी। हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री हर्ष संघवी मौके पर पहुंचे।

कैसे लगी बिल्डिंग में आग?

हाई मेंटेनेंस के बाद भी इतनी पॉश बिल्डिंग में आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पिछले ही महीने सूरत की शिवशक्ति कपड़ा बाजार में भी भीषण आग लगी थी। तब 30 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद यह आग बुझाई जा पाई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ