MP में BJP क्यों कर रही सोशल मीडिया पर फोकस, CM शिवराज बोले-हाजिर जवाब मिलना चाहिए

social media team mp assembly election

social media team mp assembly election

MP Assembly Election: साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया भी अहम भूमिका में रहने वाला है। क्योंकि चुनाव तो जमीन पर लड़ा जाएगा, लेकिन चुनाव का माहौल सोशल मीडिया के माध्यम से ही बनाया जाता है। ऐसे में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित संगठन के नेताओं ने बीजेपी सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक करके चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

सीएम बोले हाजिर जवाब मिलना चाहिए

भोपाल में आयोजित हुई बीजेपी की सोशल मीडिया टीम में बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय भी पहुंचे थे। बैठक में सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया टीम को दो टूक कहा कि आपको सोशल मीडिया में तेजी लाना है। सीएम ने कहा कि अब जमाना बदल गया है, अब सोशल मीडिया पर आपका जवाब हाजिर होना चाहिए। तुरंत और जल्द आक्रमक जवाब देना जरूरी है। इसके लिए अभी से जुट जाओ।’

विज्ञापन

15 महीने और 2003 का समय बताओं

सीएम शिवराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर टीम लगातार एक्टिव रहे और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार और 2003 के पहले की सरकार की कार्यप्रणाली बताओ। यह भी बताओ कि कैसे कांग्रेस के राज में दलाली होती थी। अब पूरी टीम आक्रामकता से काम करें।’ वहीं बैठक में अमित मालवीय नए सिरे से कैसे करना है इसकी जानकारी भी दी है।

वही बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि सोशल मीडिया को लेकर खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं होगी, पार्टी के सीनियर नेता लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। क्योंकि सोशल मीडिया चुनावी कैंपेनिंग का मुख्य अंग है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ