---विज्ञापन---

CM शिवराज का ऐलान, नवविवाहित बेटियों को मिलेगा ‘लाड़ली बहना योजना’ का लाभ

MP News: मध्य प्रदेश में महिलाओं के खाते में 10 जून से लाड़ली बहना योजना का पैसा आना शुरू हो जाएगा। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नव विवाहित महिलाओं को भी लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ देने की बात कही है। इसके लिए जल्द ही योजना का पोर्टल फिर से खोला जाएगा। सीएम शिवराज […]

MP News: मध्य प्रदेश में महिलाओं के खाते में 10 जून से लाड़ली बहना योजना का पैसा आना शुरू हो जाएगा। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नव विवाहित महिलाओं को भी लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ देने की बात कही है। इसके लिए जल्द ही योजना का पोर्टल फिर से खोला जाएगा। सीएम शिवराज ने यह बात झाबुआ में आयोजित विवाह सम्मेलन में वर्चुअली जुड़कर कही है।

अधिकारियों के निर्देश जारी कर दिए हैं

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘नवविवाहित बेटियों को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्रतानुसार लाभान्वित करने आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने बेटियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। बेटियां हमारे लिए वरदान हैं, कोई बोझ नहीं हैं। एक समय था जब बेटियों के प्रति दृष्टिकोण अपेक्षाकृत कम सकारात्मक था।’

---विज्ञापन---

सीएम ने कहा कि ‘साल 2006 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की शुरूआत के बाद लाड़ली लक्ष्मी योजना और अब लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत स्थान बेटियों के लिए सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई। शिक्षण कार्य में भी बेटियों की हिस्सेदारी कम से कम आधी हो, इसकी पहल की गई है। आज प्रदेश की बेटियां शिक्षण सुविधाओं का लाभ लेते हुए सम्मानजनक स्थिति में हैं।’

49 हजार रुपए का चेक दिया जा रहा है

विवाह सम्मेलन में जुड़े सीएम ने कहा कि ‘वे नवविवाहित बेटियों केलिए कामना करते हैं कि उनका सदैव मंगल और कल्याण हो। उनके पाँव में कांटा भी न लगे। विवाह आत्माओं का पवित्र बंधन हैं। पति-पत्नी को एक-दूसरे का सहयोगी बनना है। दोनों आनंदपूर्वक रहें और परिवारों का सम्मान बढ़ाने का कार्य भी करें। विवाह में एक-दूसरे को दिए गए वचन भी निभाएं।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विवाहित दम्पतियों को कन्या विवाह-निकाह योजना में 49 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया जा रहा है, इससे वे गृहस्थी का जरूरी सामान खरीद सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने झाबुआ जिले में व्यवस्थित रूप से हो रहे समारोह के लिए प्रशासनिक अमले और आयोजन में सहयोगी व्यक्तियों को बधाई दी।’

First published on: May 29, 2023 04:02 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola