---विज्ञापन---

ट्यूशन के लिए जा रही नाबालिग से गैंगरेप; जंगल में ले जाकर 5 युवकों ने की दरिंदगी, वीडियो भी बनाया

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश में एक लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपियों ने लड़की से कहा कि अगर वारदात के बारे में किसी को बताया, तो वे लोग उसका वीडियो वायरल कर देंगे। उसे जान से मार दिया जाएगा। बाद में लड़की ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी।

---विज्ञापन---

(अजयारविंद नामदेव, शहडोल)

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। कल्याणपुर इलाके की लड़की अपने घर से एक परिचित युवक के साथ ट्यूशन जाने के लिए निकली थी। लेकिन नाबालिग को 5 युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी रेप किया। 16 साल की लड़की की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लड़की ने बताया कि वह स्कूटी पर थी और परिचित युवक बाइक पर। केंद्रीय विद्यालय की तरफ से जंगल के रास्ते जा रहे थे। तभी उनको 5 युवकों ने रोक लिया। वे लोग दोनों से विवाद करने लगे। परिचित युवक ने टोका, तो उन युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को नीचे गिरा दिया। जिसके बाद सभी ने उससे बारी-बारी रेप किया।

---विज्ञापन---
misdeed 1

आरोपियों ने पीड़िता को यहीं रोका था।

यह भी पढ़ें: एचडी रेवन्ना के खिलाफ पीड़िता ने लिया यू-टर्न! कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में चौंकाने वाला अपडेट

---विज्ञापन---

दोस्त के सामने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया, तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। धमकी के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अज्ञात थे। वह उनके बारे में नहीं जानती।

misdeed 2

पुलिस ने जांच में कई टीमें लगाई हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Prajwal Revanna: पहले हुआ गंदा काम, अब वीड‍ियो वायरल होने के बाद डर से घर छोड़ने को मजबूर; बदनामी के डर से मुंह भी बंद

इसके बाद लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत करवाया। जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाने में पहुंची, जहां आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। शहडोल के एसपी कुमार प्रतीक ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जल्द उनको दबोच लिया जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: May 07, 2024 01:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola