BIzarre News : लोग तरह- तरह के शौक रखते हैं लेकिन क्या कोई भूतिया और डरावनी चीजों का शौक रख सकता है? लोग अपने घरों को सजाकर सुंदर दिखाने की कोशिश करते है लेकिन एक महिला ने अपने पूरे घर को ऐसे सजाई हुई है कि कोई पहली बार जाए तो डरकर भाग निकले। अपने घर के डरावने लुक के कारण ही आज इस महिला की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस महिला का नाम बेकी एन गैलेंटाइन है।
अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली 33 साल की बेकी ने अपने घर को खौफनाक ,भूतिया और कब्र की तस्वीरों से सजा रखा है। इनका घर सन 1900 का है, जहां ये अपने 32 साल के पति ‘घोस्ट हंटर’ जोश रॉसन के साथ रहती हैं। वहीं बेकी के माता-पिता की एक प्राचीन सामानों की दुकान भी है।
बेकी को डरावने सामान रखने का शौक है। जब लोग अपने घरों में रखे सामानों से डरने लगते हैं तो वह इसे बेकी को बेच देते हैं। बेकी इसे खरीद लेती है और इससे अपने घर को सजाती है। बेकी कहती है कि उनके लिए सारा सामान पर्सनल है और कई सामान को देखकर ऐसा लगता है कि इनमें कोई आत्मा है।
बेकी के घर में कई ऐसे सामान भी हैं, जिसमें अजीब हरकतें होती है। इसके लिए बेकी ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। बेकी के घर में डरावनी गुड़िया, अजीब पेंटिंग समेत तमाम ऐसी चीजें मौजूद हैं कि कोई बाहरी इंसान देखे तो डर जाए।
बेकी के पास ये सारा सामान नीलाम होने वाले घरों, कबाड़ी बाजार और पुराने मॉल से आता हैं। वो कहती हैं कि उनके पास वही वस्तुएं बेची जाती हैं , जिसको लोग अपने घरों मे नहीं रखना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पास अस्पताल से पुरानी स्ट्रेटजैकेट, अलमारियां, व्हीलचेयर जैसे सामान भी आए, जिसे लोग भूतिया कहते हैं।