किसी और के साथ कमरे में थी गर्लफ्रेंड, आ धमका बॉयफ्रेंड; जमकर हुई धुनाई

Boyfriend Caught Girlfriend : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ देख बुरी तरह भड़क गया और मारपीट करने लगा।

Boyfriend Caught Girlfriend

Boyfriend Caught Girlfriend : कपल और प्रेमी जोड़े के बीच मारपीट, लड़ाई -झगड़े के कई वीडियो सामने आते रहते हैं लेकिन बेईमानी करते पकड़े जाने पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिलता है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की, किसी दूसरे शख्स के साथ कमरे में थी, तभी उसका बॉयफ्रेंड आ गया।

विज्ञापन

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रूम के बाहर खड़े होकर एक शख्स दरवाजा नॉक कर रहा है। कुछ देर बाद दरवाजा खुलता है। जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर का नजारा देख शख्स भड़क गया। उसने तुरंत गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद लड़के को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

लड़की बीच-बचाव करने की कोशिश करती रही लेकिन लड़का इतना उग्र था कि वह कमरे में पहले से मौजूद लड़के को पीटता रहा। कुछ देर बाद वह रुका और बीच बचाव कर रही लड़की पर भड़क गया। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने के बाद वह शख्स वहां से चला गया।


सोशल मीडिया पर लगभग 27 सेकंड का यह वीडियो वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा कि ऐसे माहौल में कोई भी भड़क जाएगा। एक ने लिखा कि उसने लड़के को क्यों पीटा? अगर उसकी गर्लफ्रेंड किसी और के साथ है तो ये उसकी गलती है। एक अन्य ने लिखा कि इसीलिए कहा जाता है कि अपनी गर्लफ्रेंड को टाइम दिया करो।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि आजकल के रिलेशनशिप पर भरोसा नहीं किया जा सकता। एक अन्य ने लिखा कि ये सब तो धीरे- धीरे आम होता जा रहा है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हमारा समाज अब इसी तरफ बढ़ रहा है और इसके जिम्मेदार हम खुद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ