सफल रहा CM मोहन यादव का यूके दौरा; मध्य प्रदेश को मिले 60 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

CM Mohan Yadav UK Visit Successful: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यूके दौरे के समापन पर बताया कि प्रदेश को 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

CM Mohan Yadav UK Visit Successful

CM Mohan Yadav UK Visit Successful: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यूके दौरे के समापन पर बुधवार को लंदन की वार्विक यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने कई स्पेशलिस्ट- एक्सपर्ट्स के साथ बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कई मायनों में उनका इंग्लैंड दौरा बहुत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश आया है। इस बदलते दौर में मध्य प्रदेश के पास विकास की कई संभावनाएं हैं। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए बड़े पैमाने पर नए निवेशकों ने राज्य में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन

प्रदेश को मिला 60 हजार करोड़ निवेश प्रस्ताव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्हें इस बात का खुशी है कि इस दौरे के जरिए मध्य प्रदेश को 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। दुनियाभर के निवेशकों ने भारत के मेडिकल, उद्योग, माइनिंग, एग्रीकल्चर और सर्विस सेक्टर में खास रुचि दिखाई है। उन्होंने ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कई इंडस्ट्रियल ग्रुप रिसर्च एक्टिविटी को प्रोत्साहित कर रही है। यूनिवर्सिटिज को आत्म-निर्भर बनाने के लिए काम करते हुए उपयुक्त समूहों से कॉर्डिनेट कर अपने कैम्पस में रिसर्च सेंटर स्थापित करने की पहल की जा रही है। इस दौरान सीएम मोहन यादन ने मध्य प्रदेश में किए जा रहे है कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में जारी बेस्ट प्रैक्टिसेज के काम पर जोर देने बात कही है।

विज्ञापन

प्रदेश में मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा

वार्विक मैन्युफेक्चरिंग ग्रुप के भ्रमण में सीएम मोहन यादव ने कहा कि यूनिवर्सिटिज और अकेडमिक इंस्टीट्यूट्स के जरिए की जाने वाली रिसर्च और स्टडी की सार्थकता तभी है, जब वह समाज की भलाई के लिए हों। दुनिया के कई देशों में शिक्षा के क्षेत्र में इसको लेकर खास पहल की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी नई शिक्षा नीति के जरिए इस दिशा की ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने प्रदेश में मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए लंदन के वार्विक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप का सहयोग लेने की बात कही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ