---विज्ञापन---

MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड; 6 शहरों में तापमान गिरा, जानें कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। वहीं, पचमढ़ी के हिल स्टेशन में 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने एकदम से करवट ले ली है। राज्य में बर्फीली हवाओं की वजह से लगातार राज्य का तापमान गिरता रहा है। राज्य का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसकी वजह से प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। राज्य के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। साथ ही कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में इसी तरह तापमान गिरेगा। इससे राज्य के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का कहर जारी रहेगा।

---विज्ञापन---

कई जिलों के तापमान में गिरावट

विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के शहरों के तापमान में गिरावट का यह सिलसिला जारी रहेगा। इसकी वजह से दिसंबर महीने के पहले हफ्ते से ही बर्फीली ठंड देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद है। इससे राज्य में ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर के हालात भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: MP: भ्रष्टाचारियों पर मोहन यादव सरकार सख्त, फोन पर कर सकेंगे रिश्वतखोरों की शिकायत

---विज्ञापन---

मौसम विभाग का तापमान चार्ट

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई मध्य प्रदेश के पिछले 24 घंटे के तापमान रिपोर्ट के अनुसार, पचमढ़ी के हिल स्टेशन में 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के इस हिल स्टेशन का तापमान शिमला-मसूरी से भी कम है। वहीं, मंडला में 7.6 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 9.8, राजगढ़ में 9.6, उमरिया में 9, जबलपुर में 10, मलाजखंड में 10.1 और नौगांव में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

First published on: Nov 28, 2024 08:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola