मध्य प्रदेश के 2 हजार ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, CM मोहन यादव ने किया बड़ा दावा
MP 2000 Gram Panchayats Became TB Free: मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावा किया कि राज्य साल 2025 के अंत तक टीबी मुक्त हो जाएगा।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

MP 2000 Gram Panchayats Became TB Free: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां राज्य की 2 हजार ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई है। इसी खुशी को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावा किया कि मध्य प्रदेश साल 2025 के अंत तक टीबी मुक्त हो जाएगा। सीएम मोहन यादव ने ये सारी बातें शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई 100 दिवसीय तीव्र टीबी उन्मूलन अभियान बैठक में कही है। नई दिल्ली में हुई इस बैठक में सीएम मोहन यादव उज्जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुई है। यहां उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में टीबी मुक्त अभियान के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित 100 दिवसीय तीव्र टीबी उन्मूलन और भारत से टीबी को खत्म करने के अभियान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन कमिश्नर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।@DrMohanYadav51 @JPNadda… pic.twitter.com/j1VQA8PBcm
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 21, 2024
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश को पूरी तरह से टीबी मुक्त करने के लिए काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में 2 हजार से अधिक ऐसी ग्राम पंचायत हैं, जो पुरी तरह से टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि शनिवार को ही उज्जैन जिले के 56 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने दावा किया साल 2025 तक मध्य प्रदेश को पुरी तरह से टीबी मुक्त बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का दावा! आईटी नगरी के रूप में होगी उज्जैन की पहचान, नए ईको सिस्टम का होगा निर्माण
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश फूड बास्केट बांटने में देश में दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में 3 हजार से अधिक टैंट का आयोजन किया जा चुका है। साथ ही 122 से अधिक जन जागरूकता रैली भी निकाली गई हैं। इतना ही नहीं करीब 5 हजार से ज्यादा लोगों ने नि:क्षय मित्र बनने की शपथ ली है। मध्य प्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए उद्योग, कारखानों, ईंट भट्टों और सघन बस्तियों में स्पेशली टीबी टेस्ट अभियान चलाया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: