MP CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। राज्य के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार की सुबह कोहरा देखने को मिला। वहीं, पिछले 2 दिन से राज्य में तेज बारिश और ओले ने कहर बरसा रखा था। इसकी वजह से प्रदेश के कई किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ। ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि बारिश के कारण जिस भी किसान की फसलों नुकसान हुआ है। उन्हें प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति के प्रावधान के अनुसार राहत राशि दी जाएगी।
संकट में किसानों के साथ है सरकार
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश समेत पूर देश में मौसम बदला रहा है। राज्य सरकार हर संकट में किसानों के साथ संवेदनशील होकर खड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार किसानों को हर एक जरिए फसल बेचे जाने की सुविधा देती है। सीएम मोहन ने आगे बताया कि राज्य में कई ऐसे छोटे किसान है, जो बड़े लेवल पर फसलों का उपार्जन नहीं कर पाते है। ये किसान भी राज्य में अपने सतर पर से फसल बेचते हैं। इन किसानों को प्रति हैक्टेयर के अनुसार फसलों का भुगतान किया जाता है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इन किसानों को बोनस के रूप में आवश्यक सहायता के लिए जल्द ही एक बड़ा फैसला लिया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के विकास के लिए बड़ा फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव की सराहनीय पहल, मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 26 जनवरी तक चलेगा, लगे 7 हजार से ज्यादा शिविर
सीएम मोहन की किसानों से अपील
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने किसानों से अपील की है कि वह खराब मौसम में फसलों के साथ खुद की भी सुरक्षा के लिए सभी तरह की ऐहतियात बरतें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में ट्यूब बैल खुले नहीं रहने चाहिए। प्रदेश में ट्यूब वेल खुले रखना बैन है। ऐसे मामलों में जानकारी मिलते ही क्षेत्र के थाने को इसकी सूचना दीजिए। ऐसी लापरवाही करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines