CM मोहन यादव की सराहनीय पहल, मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 26 जनवरी तक चलेगा, लगे 7 हजार से ज्यादा शिविर

CM Mohan Yadav Initiative: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत नागरिको तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

CM Mohan Yadav Initiative
विज्ञापन

CM Mohan Yadav Initiative: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर प्रदेश के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई जरुरी कदम उठाएं जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर एक व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए राज्य में गांव और वार्ड स्तर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है, जो 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के हर एक नागरिक को योजनाओं जोड़ने और शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि अभियान के तहत पूरे राज्य में अब तक 7 हजार से अधिक शिविर लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन

लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस अभियान के तहत 3 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि पिछले एक साल में राज्य सरकार की कोशिशों से आम लोगों तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं को लाभ पहुंच रहा है। इसके अलावा प्रदेश के राजस्व संबंधी मामले के निराकरण के लिए 3 फेज में राजस्व महाअभियान चलाये गये, जिसमें अभियान का तीसरा फेज अभी भी चल रहा है। इस अभियान के तहत के राज्य राजस्व जुड़े लाखों अटके हुए मामलों का निराकरण किया गया है।

मोहन सरकार की खास पहल

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के गरीब परिवारों को गरीबी के चक्र से बाहर लाने के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चलाई जा रही है। साथ ही उन सभी योजनाओं के लाभ को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के जरिए हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास’ वादे को दोहराते हुए कहा कि सरकार द्वारा योजनाओं से वंचित लोगों के जीवन में सुधार लाने की ठोस पहल की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ