Shailendra Pandey
Read More
Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस के नेता आरिफ अकील के मंझले बेटे आतिफ अकील ने भाजपा के आलोक शर्मा को 26,987 वोटों से हरा दिया है। इस सीट को कांग्रेस की प्रतिष्ठित सीट के रूप में माना जाता है।
यह भी पढें- MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में फिर भाजपा सरकार, शिवराज चौहान समेत 5 दिग्गज CM पद के दावेदार
भोपाल उत्तर विधानसभा सीट वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के विधायक आरिफ अकील की प्रतिष्ठित सीट है। यह सीट वर्ष 1977 से अस्तित्व में आई और तब से इसे कांग्रेस की सबसे मजबूत सीटों में माना जाता है। इस सीट पर कुल 2,39,717 वोटर हैं, जिनमें 1,20,650 पुरुष और 1,18,052 महिला मतदाता शामिल हैं। इस सीट को मुस्लिम बाहुल्यता वाली सीट माना जाता है और यहां करीब 87 हजार मुस्लिम वोटर्स हैं। इसके अलावा यहां SC वोटर्स भी अपेक्षाकृत बड़ी संख्या में हैं। यह सीट हमेशा से बीजेपी के लिए कठिनाई वाली रही है, क्योंकि उसने पिछले 25 वर्षों से इस सीट से जीत हासिल नहीं की है।
यह भी पढें- MP में भाजपा को मिला ‘लाडली’ बहनों का साथ, यहां जानें BJP की जीत के 10 बड़े कारण
वहीं, आरिफ अकील इस क्षेत्र से पहले मुस्लिम विधायक हैं और उनका इस सीट के लोगों के साथ गहरा संबंध भी है। भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर नौकरीपेशा व मजदूर वर्ग की संख्या अधिक है। इस विधानसभा क्षेत्र में ताज-उल-मसाजिद, हमीदिया अस्पताल, बड़ा बाग, मोतिया तालाब, हमीदिया रोड, और भोपाल कलेक्टर कार्यालय शामिल हैं और इसी क्षेत्र में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री भी है, जिसे वर्ष 1983 में दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटना (भोपाल गैस त्रासदी) के लिए भी जाना जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।