MP में भाजपा को मिला 'लाडली' बहनों का साथ, यहां जानें BJP की जीत के 10 बड़े कारण

Madhya pradesh election result 2023 सरकार की महिलाओं के लिए लाडली योजना हो या किसानों के लिए ब्याज माफी योजना बीजेपी को इनका लाभ मिला है।

CM Shivraj Chauhan

CM Shivraj Chauhan

Madhya pradesh election result 2023: मध्यप्रदेश में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है। अब तक के नतीजों के मुताबिक कुल 230 विधानसभा सीटों में भाजपा को 161 और कांग्रेस को 66 सीटें मिली हैं। दो दिन पहले तक एग्जिट पोल जहां प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर होने का दावा कर रहे थे। जबकि भाजपा नेता शुरू से ही यहां बंपर जीत होने की बात कहते नजर आए। भाजपा नेताओं की मानें तो यहां सत्ता और संगठन की बेहतर जुगलबंदी ही इस बेहतर परिणाम का प्रमुख कारण है। सीएम शिवराज चौहान की महिलाओं के लिए लाडली योजना हो या किसानों के लिए ब्याज माफी योजना बीजेपी को इनका लाभ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की जीत के प्रमुख कारण

1 पार्टी की चुनाव पूर्व तैयारी, चुनाव अभियान के दौरान की गतिविधियां। कई स्‍तरों पर योजना बनाकर काम हुआ।

विज्ञापन

2 प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, राष्‍ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश समेत पार्टी नेताओं का कार्यकर्ता से मिलना और परिस्थिति का गहन अध्‍ययन।

3 प्रचारक मंडल द्वारा हर छोटे विषय पर सकारात्‍मक योजना के साथ काम।

विज्ञापन

4 बड़े नेता जैसे नरेन्‍द्र सिंह तोमर की गंभीरता, गृहमंत्री अमित शाह की संगठनात्‍मक बैठक, चुनाव प्रभारी भूपेन्‍द्र यादव और अश्विनी वैष्‍णव की कार्यशैली ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

5 केंद्र और राज्य सरकार के बेहतरीन कामों को जनता तक पहुंचाया।

विज्ञापन

6 बूथ विस्तारक अभियान का प्रयोग फायदेमंद रहा। इसमें हर बूथ पर 15 से 20 कार्यकर्ताओं की समितियां बनाई गई थी।

7 बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव और बीएलओ जैसी रचना करके पार्टी ने सबसे छोटी इकाई को मजबूत किया।

विज्ञापन

8 2018 विधानसभा चुनावों में जहां बीजेपी हारी थी वहां विशेष प्रभारी बनाकर जीत सुनिश्चित की।
9 फरवरी माह में रविदास महाकुंभ, 27 जून को डिजिटल रैली समेत बड़े इवेंट फायदेमंद रहे। के लिए जो समरसता यात्राएं पूरे प्रदेश से निकाली गई, उन यात्राओं में संगठन ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाकर अनुसूचित जाति वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के प्रति और अधिक विश्वास पैदा किया।

10 बीजेपी ने चुनाव घोषणा पत्र बनाने से पहले घोषणा पत्र समिति के प्रवास तय किए, जिससे प्रबुद्ध वर्ग में भाजपा के कार्यों के प्रति अपनी हिस्‍सेदारी का भाव जागृत हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ