बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए। मध्य प्रदेश स्थित शहडोल जिला न्यायालय ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। इसके तहत धीरेंद्र शास्त्री को 20 मई को सुबह 11 बजे अदालत में पेश होना है। आइए जानते हैं कि क्या है उनका बयान?
जानें क्या है धीरेंद्र का बयान?
बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 27 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ से कहा था कि महाकुंभ में हर व्यक्ति को आना चाहिए, जो नहीं आएगा वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा। उनके इस बयान को लेकर अदालत में याचिका दाखिल की गई थी। शास्त्री के इस बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए। क्या सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिक, अस्पतालों में सेवा दे रहे डॉक्टर, कानून-व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी या न्यायपालिका के सदस्य, जो ड्यूटी पर हैं, महाकुंभ में न आ पाने के कारण देशद्रोही कहलाएंगे, यह सवाल सिर्फ व्यंग्यात्मक नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की आत्मा को झकझोर देने वाला है।
यह भी पढ़ें : बागेश्वर बाबा को क्यों सताया नीले ड्रम का खौफ? मेरठ में बोले- ‘शुक्र है भगवान का हमारी शादी नहीं हुई’
3 मार्च को दाखिल हुआ आपराधिक परिवाद
पूर्व शासकीय अधिवक्ता और अधिवक्ता संघ शहडोल के पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए पहले थाना सोहागपुर में शिकायत दी थी। पुलिस कार्रवाई न होने पर मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा और 3 मार्च 2025 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, शहडोल के समक्ष आपराधिक परिवाद दाखिल किया गया। अब अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की दिशा में बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के लिए एफआईआर हो सकती है तो सार्वजनिक मंच से भड़काऊ बयान देने वाले पर कार्रवाई क्यों नहीं?
कोर्ट ने इस बयान को भड़काऊ-असंवैधानिक माना
शहडोल की अदालत ने इस बयान को असंवैधानिक और भड़काऊ बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री को समन जारी किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, शहडोल ने उन्हें 20 मई को सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें : Dhirendra Shastri in Bhiwandi: धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भभूति के लिए मची भगदड़, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
4 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines