Dhirendra Shastri in Bhiwandi: धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भभूति के लिए मची भगदड़, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

Dhirendra Shastri in Bhiwandi: बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री आज भिवंडी में सत्संग और कथा कार्यक्रम में आए हुए थे। उनके भभूति लेने के आग्रह पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई, जिसने एक भगदड़ का रूप ले लिया। इस वजह से महिलाओं की सांस रुकने लगी थी। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

dhirendra-shashtri-bhiwandi

Dhirendra Shastri in Bhiwandi: बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री आज भिवंडी के मानकोली नाके के पास इंडियन ऑयल कंपनी में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। इस कार्यक्रम के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने जनता को कहा कि मैं सभी को भभूति दूंगा। एक-एक करके पहले महिलाएं आएं और उनके बाद पुरुष आएं। लेकिन देखते ही देखते भीड़ इतनी उमर पड़ी की, लोग एक के पीछे एक चढ़कर विभूति लेने लगे, जिससे थोड़ी देर में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

भभूति के लिए मची भगदड़

बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री आज भिवंडी के मानकोली नाके के पास स्थित इंडियन ऑयल कंपनी में एक सत्संग के लिए आए हुए थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने जनता को कथा सुनाया। उसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपने श्रद्धालुओं को कहा कि आप सभी लोगों को मैं भभूति दूंगा। आप तमाम लोग एक-एक करके आएं। पहले महिलाएं आएंगे, उसके बाद पुरुष आएंगे। सभी महिलाओं ने पहले लाइन लगाया और उसके पीछे पुरुषों ने लाइन लगाए। लेकिन भभूति भगदड़ की वजह बन गई।

विज्ञापन

रुकने लगी थी महिलाओं की सांस

बाबा से भभूति लेने के लिए देखते ही देखते भीड़ एक साथ इतनी उमर पड़ी की, वह कंट्रोल के बाहर हो गई। सभी लोग पहले भभूति पा जाएं, इसके लिए होड़ लग गई और यह भीड़ में बदल गई। यह भीड़ आगे बढ़ती ही जा रही थी। इसी दौरान लोग एक के ऊपर एक कर चढ़ने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इससे महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हुई। महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन

बढ़ती भीड़ में एक के ऊपर एक लोग चढ़ने लगे थे।

फिर बाउंसरों ने किया यह काम

महिलाओं को भीड़ में फंसा देख वहां आसपास खड़े बाउंसरों ने लोगों को खींचकर बाहर निकालना शुरू किया। उन्होंने महिलाओं सहित अन्य लोगों खींच कर स्टेज पर बैठा दिया। हालांकि इससे वहां भी लोगों की जमघट लग गई।

विज्ञापन

स्टेज से उठकर चले गए धीरेंद्र शास्त्री

जब धीरेंद्र शास्त्री ने देखा कि भीड़ हद से ज्यादा बढ़ गई है, तो वह अपने स्टेज से उठकर चले गए। लेकिन इसके बाद बाद भी श्रद्धालु एक के पीछे एक लगातार स्टेज पर चढ़ते ही गए, जिससे भीड़ और बढ़ गई। आखिरकार इस वजह से वहां पर मौजूद पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया। भगदड़ होने पर भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ