PM मोदी से पहले MP का दौरा करेंगे अमित शाह, इस बड़ी यात्रा का करेंगे शुभारंभ

Amit Shah in Balaghat

Amit Shah in Balaghat

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह 22 जून को मध्य प्रदेश आएंगे। ऐसे में बीजेपी और शिवराज सरकार ने अमित शाह के दौरे की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। गृहमंत्री के दौरे की जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी है।

बालाघाट आएंगे अमित शाह

दरअसल, मध्य प्रदेश में 22 जून वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। जिसका शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बालाघाट से करेंगे। खास बात यह है कि यह यात्रा मध्य प्रदेश के पांच अंचलों से निकाली जाएगी। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमित शाह इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे और पीएम मोदी 27 जून को यात्रा का समापन करेंगे।

वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा 22 जून को प्रदेश के 5 अंचलों से शुरू होगी। यह यात्रा बालाघाट से शहडोल, छिंदवाड़ा से शहडोल, सिंगरामपुर से शहडोल, कलिंजर फोर्ट (उप्र) से शहडोल और धौहनी ( सीधी से शहडोल) तक निकाली जाएगी।

अलग-अलग नेता होंगे शामिल

वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा में अमित शाह के अलावा अलग-अलग नेता शामिल होंगे। बालाघाट में गृह मंत्री अमित शाह, छिंदवाड़ा में सांसद दुर्गादास उईके, सिंगरामपुर में नबतरी विजय शाह, रानी दुर्गवाती के जन्मस्थान कालिंजर में संपतिया उईके और धोहनी सीधी में हिमाद्रि सिंह वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगी। यह यात्रा गांव-गांव से निकाली जाएगी। जिसके लिए गांव में गांव जानकारी दी जा रही है। पीएम मोदी और अमित शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ