MP: स्कूल के लिए निकले 2 छात्रों की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम
Edited By Yashodhan Sharma

दमोह
Edited By Yashodhan Sharma

दमोह
दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को जिले में दो छात्रों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। लेकिन दोनों स्कूल जाने की बजाय किशन तलैया में नहाने चले गए थे। छात्र जब शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंतित हो गए और उन्होंने दोनों की तलाश शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे स्कूल बैग मिलने पर तालाब में खोजबीन की गई। इस दौरान देर रात तालाब में दोनों छात्रों के शव मिले जिसके बाद चीख पुकार मच गई। परिवार में मातम पसर गया। इतना ही नहीं परिजनों ने शवों को जिला अस्पताल के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सीएसपी की समझाइश पर परिवार शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक मृतक में 11वीं का छात्र राज रैकवार और 9 वीं का अंकित पटेल है। दोनों मृतक दमोह के महाराणा प्रताप स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।

Prahlad Singh Patel
वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री एवं दमोह सांसद प्रहलाद पटेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के नरगुंवा की घटना पर दुख जताया है। तालाब में डूबने से बच्चों की मौत हुई है। केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। कलेक्टर को पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: