MP Kisan App: किसान एप पर आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेंगे ये फायदे
Edited By Yashodhan Sharma

MP Kissan App
Edited By Yashodhan Sharma

MP Kissan App
भोपाल: मध्यप्रदेश किसान ऐप (MP Kisan App) पर प्रदेशभर के किसान रजिस्ट्रेशन कर सकेगा। इसमें सोमवार से यानी एक अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक खरीफ फसलों की जानकारी दे सकते हैं। किसानों को फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ऐप पर login कर फसल को स्व-घोषणा दावा आपत्ति के विकल्प पर जाकर अपने खेत को जोड़ा जा सकेगा। दर्ज की गयी जानकारी से किसान का सत्यापान कराया जाएगा।
राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक पटवारी किसान की फसल की जानकारी एमपी किसान एप (MP Kisan App) पर दर्ज होती थी। लेकिन प्राकृतिक आपदा से फसल प्रभावित होने पर सर्वे के समय एप में दर्ज जानकारी के मिलान में गड़बड़ियां सामने आती थीं।
इन सब परेशानियों को देखते हुए अब इस एप के जरिए किसान स्वयं अपनी फसल की जानकारी दर्ज करेगा। इसका सत्यापन पटवारी से कराया जाएगा। इसमें असहमति की स्थिति होने पर किसान खेत में उपस्थित होकर फोटो भी एप पर दर्ज कर सकेंगे। इससे वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
1. सबसे पहले एमपी किसान ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
2. किसान ऐप पर लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दावा आपत्ति ऑप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं।
3. खाता जोड़ने के लिए प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला, तहसील, ग्राम, खसरा आदि का चयन कर एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है।
4. खाता जोड़ने के बाद खाते के सभी खसरा की जानकारी ऐप में उपलब्ध होगी।
5. उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर एआई के माध्यम से संभावित फसल की जानकारी उपलब्ध होगी।
6. किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकेगा।
बता दें कि संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज कराई जा सकती है।
अब घर-घर पहुंचेगा मतदाता परिचय पत्र
इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग 2023 की तैयारी में जुट गया है। इसी कड़ी में सोमवार से मतदाताओं के आधार नंबर लेने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। मतदाता खुद ऐसे बूथ लेवल अफसर, निर्वाचन रजिस्ट्री करण अधिकारी को आवेदन दे सकते हैं।
वोटर पोर्टल पर भी ऑनलाइन सुविधा को उपलब्ध करवाया गया है। जनवरी, अप्रैल,जुलाई, अक्टूबर में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची की पुनरीक्षण प्रक्रिया चार अगस्त से शुरू होगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.