MP: नाबालिग युवती का अपहरण कर 15 दिन तक बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार
Edited By Yashodhan Sharma

किशोरी
Edited By Yashodhan Sharma

किशोरी
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके से स्थानीय क्राइम ब्रांच और सागर पुलिस की टीम ने अपह्रत किशोरी को मुक्त कराया है। आरोपी किशोरी को अगवा कर सागर से ले आया था। वह उसे किराए के कमरे में बंधक बनाकर रखा हुआ था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर सागर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।
दरअसल, सागर जिले से बीती 13 अगस्त को एक किशोरी लापता हुई थी। इसको लेकर जैसीनगर थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। इस बीच सागर पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरी ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में नदीपार टाल के आसपास मौजूद है।
लिहाजा, सागर पुलिस की टीम ग्वालियर आई जहां एसएसपी अमित सांघी ने क्राइम ब्रांच टीम को टास्क दिया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच और सागर पुलिस की टीम सूचना वाले स्थान पर पहुंची और वहां आरोपी के घर पर दबिश देते हुए वहां से किशोरी को बरामद किया और आरोपी को पकड़ लिया गया। इस मामले की एफ आई आर सागर जिले में दर्ज हुई थी ऐसे में सागर पुलिस किशोरी को अपने साथ ले गई।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: