इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार को मां के साथ गरबा देख रही 11 वर्षीय बच्ची के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। घटना हीरा नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतिका की पहचान कक्षा 6 में पढ़ने वाली माही शिंदे के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मृतका के परिवार ने बताया, ”माही अपनी मां और छोटे भाई के साथ शारदा नगर में गरबा देखने गई थी, तभी कार्यक्रम के दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई।” परिवार ने कहा कि गरबा देखते समय अचानक उसे कुछ लगा और उसके सिर से खून निकलने लगा।

विज्ञापन

इसके बाद उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने जहां दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है वहीं पुलिस गरबा पंडाल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

थाना हीरा नगर के उप निरीक्षक कमल किशोर ने कहा, ”परिवार ने कहा कि लड़की गरबा देखने गई थी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।” इस बीच मृतक की मां ने कहा, ‘हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है> मुझे नहीं पता कि मेरी बेटी को किसने मारा।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ