---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP News: रीवा में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, 24 घायल

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मां दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर नईगढ़ी […]

---खबर नीचे जारी है---

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मां दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर की बताई जाती है, जहां देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे।

जानकारी के मुतातबिक रात 1.30 बजे सुमेदा गांव के पास ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। नईगढ़ी और मऊगंज से 12 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

अभी पढ़ें Deoria News: दुर्गा पंडाल में घुसा बेकाबू ट्रक, भजनों के बीच मचा कोहराम, दो किशोरियों की मौत

घायलों को मऊगंज अस्पताल और 13 गंभीर घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जिनकी हालत खतरे के बाहर है। हादसे के शिकार सभी लोग चंद्रमौली गांव के हैं। यह गांव पन्नी पथरिया के नजदीक रतनगवां गांव से लगा हुआ है।

---खबर नीचे जारी है---

नशे की हालत में था चालक

चश्मदीद ने बताया कि ट्रैक्टर को ड्राइवर चला रहा था लेकिन अचानक वीरेंद्र पटेल टैक्टर चलने लगा। वह नशे की हालत में था जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

अभी पढ़ें Kerala Bus Accident: केरल में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 40 घायल

---खबर नीचे जारी है---

सड़क के गड्ढे बने दुर्घटना का कारण

दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली वीरेंद्र पटेल की है। मृतकों में राजेश कुशवाहा (45), अश्वनी पटेल (17), राम उजागर (70) वर्ष शामिल है। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां रोड में गड्ढा था, शायद इसी वजह से आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

एच.डी कोल, बीएमओ मऊगंज ने बताया की लगभग रात 2 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, 3 लोगों की मौत हुई है। 2 व्यक्तियों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हुई है। 13 घायलों को एस जी एम एच में भर्ती कराया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े

First published on: Oct 06, 2022 12:58 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola