नेपाल जाने का था प्लान, दुमका में रुकी थी... दरिंदों ने स्पेनिश महिला को बना डाला हवस का शिकार

Spanish Woman Molested In Dumka: झारखंड में स्पेन की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला बिहार के रास्ते नेपाल जा रही थी। रात को वह दुमका में रुकी हुई थी। इसी दौरान उसे हवस का शिकार बनाया गया। फिलहाल, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Spanish woman molested in Dumka jharkhand

स्पेनिश महिला का फिर छलका दर्द।

Spanish Woman Molested In Dumka Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा कुरुमाहाट में एक अस्थायी तंबू में रुका हुआ था। इसी दौरान शुक्रवार की रात घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को संदेह है कि इस घटना में स्थानीय युवक शामिल हैं।

विज्ञापन

तीन युवक गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि स्पेन की एक महिला ने शिकायत की है कि बीती रात हंसडीहा थाना क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस उसकी मेडिकल जांच सहित आवश्यक कार्रवाई कर रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच चल रही है। वहीं, पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया है।

विज्ञापन

दोपहिया से बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे स्पेनिश कपल

मिली जानकारी के अनुसार, स्पेनिस कपल दोपहिया वाहन पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे। उनका बिहार और फिर नेपाल जाने का कार्यक्रम था। यह घटना उस दिन हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में थे। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था और जबरन वसूली पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।

विज्ञापन

‘जाति के आधार पर पोस्टिंग होगी तो यही होगा’

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि इस राज्य में न तो आदिवासी सुरक्षित हैं और न ही दलित। अब यह अंतरराष्ट्रीय मामला बन गया है कि एक स्पेनिश महिला अपने पति के साथ भारत आती है और पता चलता है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मैं सीएम चंपई सोरेन से अपील करता हूं कि वे राज्य में कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें। अगर किसी जाति के आधार पर पोस्टिंग होगी तो इस तरह की घटना अक्सर सामने आएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ