---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

क्या है जामताड़ा रेल हादसे का कारण? रेलवे इन 3 बिन्दुओं पर कर रही जांच

Jamtara train accident: रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में आग लगने की अफवाह किसने फैलाई इस बात की जांच की जा रही है। इसके अलावा जिस ट्रेन से हादसा हुआ उसकी स्पीड कितनी थी। हादसो के दौरान ट्रेन के सिग्नल सही थे या नहीं इन सब बातों की जांच की जा रही है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

---विज्ञापन---

Jamtara train accident: झारखंड के जामताड़ा में रेल हादसे में यात्रियों की मौत होने की सूचना मिलने के बाद रेलवे के स्थानीय आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल घायलों का इलाज और बचाव कार्य रेलवे की पहली प्राथिमकता है। लेकिन समानांतर रूप से रेलवे बोर्ड ने मामले में जांच के मौखिक निर्देश जारी कर दिए हैं। हादसे ने एक बार फिर यात्री सुरक्षा पर कई सवाल खड़े किए हैं?

---विज्ञापन---

ट्रेन की स्पीड बनी मौत का कारण? 

रेलवे सूत्रों के अनुसार विभाग इस रेल हादसे की कई एंगलों से जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि जिस एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों की मौत हुई है उस ट्रेन में किसी ने आग लगने की अफवाह उड़ा दी थी। यह अफवाह किसने उड़ाई इस बात की जांच की जा रही है। फिलहाल रेलवे अधिकारी अभी इस हादसे के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभी बचाव कार्य चल रहा है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के काद मौत लगने के कारणों के बारे स्पष्ट पता चलेगा।

सिग्नलों की जांच रिपोर्ट मांगी गई

क्या जिस समय हादसा हुआ उस दौरान सभी सिग्नल दुरुस्त थे। इस बात की भी जांच की जा रही है। वहीं,  जामताड़ा ट्रेन हादसे में रेलवे अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जिस ट्रेन की चपेट में आने से यात्रियों की जान गई वह कितनी स्पीड में थी। मरने वाले दो यात्री उसे कब दिखे या नहीं दिखे थे। बता दें कि साल 2022 NCRB रिपोर्ट के अनुसार 2020 में 2021 के मुकाबले रेल हादसों में 38.2 फीसदी की बढ़त हुई थी। झारखंड के जामताड़ा में रेल हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत होने की सूचना है।

First published on: Feb 28, 2024 09:32 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola