---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

‘वो 3 घंटे, जब करीब थी मौत’…VIDEO में फिर छलका दुमका में गैंगरेप की शिकार विदेशी महिला का दर्द

Jharkhands Dumka Misdeed Case: झारखंड के दुमका में जिस विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उसने फिर से वीडियो के जरिए अपनी आपबीती बयां की है। 59 मिनट के इस वीडियो में एक आरोपी को दिखाया भी है। आरोपियों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। महिला ने कहा कि वह आपबीती को भूल मजबूत बनना चाहती है।

---विज्ञापन---

Spanish Travel Vlogger Misdeed Case: झारखंड के दुमका जिले में जिस विदेशी महिला के साथ पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उसका दर्द एक बार फिर वीडियो के माध्यम से छलका है। 59 मिनट के वीडियो में पीड़िता और उसके पति ने जिदंगी के उन 3 घंटों को याद किया है। जब मौत करीब थी। दरिंदगी का दर्द वीडियो में साफ देखा जा सकता है। वीडियो में वारदात स्थल की रेकी करने वाले एक आरोपी को भी दिखाया गया है। ब्राजीलियाई ट्रैवल व्लॉगर के साथ 7 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसके 63 वर्षीय स्पेनिश पति के साथ मारपीट की गई थी।

---विज्ञापन---

जीवन का उद्देश्य कभी नहीं बदलना चाहिए

इस कपल ने कहा है कि वे अब दुख की घड़ी को खत्म करने के लिए वीडियो अपलोड कर रहे हैं। मौत को बेहद करीब से देखा है। हम काफी सोचने पर मजबूर हुए हैं। लेकिन हमारे जीवन का उद्देश्य नहीं बदलना चाहिए। हमें पता होना चाहिए कि खुद को कैसे मजबूत करना है? कैसे आगे बढ़ना है? दुर्भाग्य का सामना करने की क्षमता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:Google में फिर छंटनी…भारत और आयरलैंड में बढ़ेंगे नौकरियों के अवसर

---विज्ञापन---

दुष्कर्म के कुछ आरोपी अभी फरार हैं। महिला वीडियो में बताती है कि उसे लगा था कि वे लोग जिंदा नहीं बचेंगे। आरोपियों ने पति को जमकर पीटा, चाकू के बल पर बंधक बनाया। मुझे नहीं पता था कि अब करना क्या है। वे लोग झाड़ियों में पत्नी से दुष्कर्म कर रहे थे।

---विज्ञापन---

पत्नी को जिंदा देख हुई खुशी

पति ने दर्द बयां किया कि मुझे लगा था कि वह मर चुकी है। लेकिन जब वह जिंदा आती दिखी, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। मैं उसकी सुरक्षा नहीं कर सका। आरोपी लूटपाट करने नहीं, सिर्फ दुष्कर्म करने आए थे। अस्पताल में जांच के बाद उनको ऐसे कमरे में बैठाया गया, जहां मच्छरों की भरमार थी। खिड़कियां टूटी थी, लेकिन ये कमरा दूसरों से ठीक था। हमें यकीन नहीं थी कि पुलिस इस केस को गंभीरता से लेगी।

 

First published on: Apr 19, 2024 09:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola