Jharkhand News: चाईबासा में नक्सलियों ने लगाए आईईडी बम; ब्लास्ट में नाबालिग की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Jharkhand News: झारखंड में चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट के बाद एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम प्लांट किया था।
जानकारी के मुताबिक मामला गुरुवार का है। चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ समेत भारी संख्या सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद किया। इसके बाद चाईबासा के सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव वालों ने बताया कि मृतक रोलाब्रुपी जेंगागड़ा जंगल में पत्ते तोड़ने गया था। तभी आईईडी ब्लास्ट हो गया और उसकी मौत हो गई।

बता दें कि इसी साल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक आरोपी ने शादी में तोहफे के रूप में दिए म्यूजिक सिस्टम में आईईडी बम लगाया था। सिस्टम चालू करते ही वह फट गया और दूल्हे व उसके भाई की मौत हो गई थी। धमका इतना शक्तिशाली था कि कमरे की दीवार और छत तक गिर गई थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वह दुल्हन पर शादी का दबाव बना रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: