Jharkhand Assembly Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, बिश्रामपुर से सुधीर कुमार चंद्रवंशी को टिकट

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में दो चरणों में 13 नवंबर को 43 सीटों और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होंगे।

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है।

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने सात प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं।  जिसमें  बिश्रामपुर से सुधीर कुमार चंद्रवंशी और पाकुड़ से निशत आलम को टिकट दिया है।

विज्ञापन

इसके अलावा कांग्रेस ने बरही विधानसभा से अरुण साहू, कनकी (आरक्षित) से सुरेश कुमार बैठा, पांकी विधानसभा से लाल सूरज,डाल्टनगंज से केएन त्रिपाठी छत्तरपुर (आरक्षित) राधा कृष्ण किशोर को टिकट दिया है। बता दें 22 अक्टूबर को कांग्रेस ने झारखडं विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी।  जिसमें जामताड़ा से इरफान अंसारी, पोरेयाहाट से प्रदीप यादव, मांडू से जय प्रकाश पटेल, जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता, जरमुंडी से बादल पत्रलेख और महगामा से दीपिका पांडे सिंह को टिकट दिया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

बीजेपी ने चंपाई सोरेन को दिया टिकट

जानकारी के अनुसार झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में दो चरणों में 13 नवंबर को 43 सीटों और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होंगे। इसके बाद 23 नवंबर को यहां मतगणना होगी। हाल ही में यहां बीजेपी पार्टी ने अपने 66 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

विज्ञापन

प्रदेश में कुल 29562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे

झारखंड में कुल 44 सामान्य सीट, 28 एसटी और 9 एससी विधानसभा सीट हैं। प्रदेश में कुल 29562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। यहां शहरी क्षेत्र में 5042 पोलिंग स्टेशन होंगे। इसके अलावा हर पोलिंग स्टेशन पर औसतन कुल 881 मतदाता होंगे। झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं। यहां 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। 2019 विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन की सरकार बनी थी। य

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ