---विज्ञापन---

देश angle-right

अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र-झारखंड में किसके लिए प्रचार करेंगे? संभावित दलों के नाम आए सामने

Arvind Kejriwal Election Campaining Plan: अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। कई दलों ने उन्हें अपना स्टार कैंपेनर बनाने के लिए संपर्क किया है, लेकिन अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि वे किसके लिए प्रचार करने जाएंगे?

---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal Election Campaining Plan: AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे अपने सहयोगी INDIA अलायंस और अपनी अन्य सहयोगी पार्टियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। केजरीवाल महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) के लिए प्रचार करेंगे। विशेष तौर पर शिवसेना UBT और NCP-शरद पवार के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए दोनों दलों ने AAP से संपर्क किया है।

यह भी पढ़ें:Maharashtra Chunav 2024: RSS के सर्वे में कौन सी पार्टी आगे?

---विज्ञापन---

इनके लिए चुनाव प्रचार कर सकते केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल उन विधानसभा सीटों पर ही चुनाव प्रचार करेंगे, जहां पार्टी के वॉलंटियर्स हैं। अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार करते हुए रैलियां निकाल सकते हैं और जनसभाएं कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल झारखंड में भी चुनाव प्रचार करने जाएंगे। केजरीवाल झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल इंडिया बलॉक की शहरी सीटों पर प्रचार करेंगे। अरविंद केजरीवाल उन सीटों पर प्रचार करेंगे, जहां उनकी अपील इंडिया अलायंस के लिए वोटों में तब्दील होगी, खासकर शहरी सीटों पर।

यह भी पढ़ें:Jharkhand Election : महुआ मांझी कौन? जिन्हें JMM ने रांची से बनाया उम्मीदवार

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में एक चरण में वोटिंग

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने गत 15 अक्टूबर को किया था। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम आएगा। महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबल MAV और सत्तारूढ़ महायुति के बीच है। मुख्य चुनावी मुकाबला 2 गठबंधनों के बीच होगा।

सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) शामिल हैं। दूसरा गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और NCP (शरद पवार) शामिल हैं। दोनों गठबंधनों में सीट शेयरिंग हो चुकी और दोनों उम्मीदवारों की घोषणा भी कर चुके हैं। चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Maharashtra Election: शरद पवार की नई चाणक्य नीति क्या? जिसमें फंस सकते हैं अजित पवार!

झारखंड में 2 चरणों में होगी वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का ऐलान भी चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को किया था। झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को 2 चरणों में वोटिंग होगी। 23 नवंबर को मतगणना होगी। झारखंड में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनावी रण में उतरी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Video: INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सेट! जानें झारखंड में JMM-कांग्रेस को कितनी मिलीं सीटें?

First published on: Oct 24, 2024 12:13 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola