Jammu Kashmir: बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, लतीफ राथर समेत तीन घिरे

Budgam Encounter

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बडगाम के वाटरहेल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ राथर समेत तीन दहशतगर्दों को घेरा है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी संगठन लश्कर के सदस्य हैं।

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ये आतंकी कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और अमरीन भट्ट की हत्या में भी शामिल थे। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार का कहना है कि लतीफ पर राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिक हत्याओं में शामिल रहा है।

बताया जा रहा है कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने आतंकियों से आत्म समर्पण की अपील की लेकिन वो नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आतंकियों को सुरक्षा बलों की ओर से करारा जवाब दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि 12 मई को चदूरा तहसील कार्यालय के कर्मचारी राहुल भट की उनके ऑफिस में घुस कर आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, 26 मई को बडगाम के चदूरा इलाके में कश्मीरी टीवी एक्टर अमरीन भट की आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ