मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाएं और दो पुरुष गिरफ्तार
पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. मालरोड में सरेआम पर्यटकों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह के पांच लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेली गईं चार युवतियों को रेस्क्यू कर लिया है. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.
Written By Versha Singh

