Online Marriage: पहाड़ी राज्यों में मौसम कहर बनकर टूटा है। बारिश के कारण देश के खूबसूरत राज्य हिमाचल प्रदेश की दुर्दशा हो रही है। राज्य के सैकड़ों प्रमुख मार्ग टूट चुके हैं। ऐसे में हिमाचल में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां रास्ता पूरी तरह बंद होने पर एक जोड़े ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Online Marriage) के जरिए शादी की है।
शिमला से कुल्लू जानी थी बारात
जानकारी के मुताबिक शिमला के कोटगढ़ के रहने वाले आशीश सिंघा की शादी कुल्ली के भुंतर की रहने वाली शिवानी ठाकुर से तय हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को शिमला से कुल्लू के लिए बारा जानी थी, लेकिन वर्तमान में कुल्लू सबसे ज्यादा आपदा प्रभावित क्षेत्र बना हुआ है।
ऑनलाइन निभाई गई रस्में
कुल्लू के लिए जाने और आने वाले लगभग सभी मार्ग टूट चुके हैं या फिर नदियों के तेज बहाव में बह चुके हैं। लाख प्रयासों के बाद भी दोनों के परिवार एकक दूसरे के पास जाने में असमर्थ थे। ऐसे में दोनों परिवारों ने तय किया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी की रस्में पूरी की जाएं।
अब तक हो चुकी है 31 लोगों की मौत
ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश का कहर जारी है। सरकार की ओर से घरों से न निकलने की हिदायत दी गई है। इसलिए सुरक्षित रहने के लिए ऑनलाइन शादी कराई गई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
19 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
2 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
4 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
6 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
10 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines