कौन हैं किरण चौधरी? जिन्होंने बेटी के साथ कांग्रेस से दिया इस्तीफा, अब BJP में होंगी शामिल

Haryana Assembly Election : लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। इससे पहले हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक किरण चौधरी ने अपनी बेटी के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

Kiran Chaudhary

कौन हैं किरण चौधरी?

विज्ञापन

Who Is Kiran Chaudhary : लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया। हरियाणा में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा, जबकि इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन शानदार रहा। दोनों दलों को बराबरी 5-5 सीटें मिलीं। अब गठबंधनों की नजरें विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। इससे पहले राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं किरण चौधरी?

कौन हैं किरण चौधरी?

विज्ञापन

किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू हैं। वे भिवानी जिले की तोशाम सीट से विधायक हैं। उनके ससुर और पूर्व सीएम बंसी लाल और दिवंगत पति सुरेंद्र सिंह भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं। किरण चौधरी हरियाणा कांग्रेस में एसआरके नाम से एक ग्रुप की सदस्य भी थीं। वे अपनी बेटी के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल होंगी।

विज्ञापन

मां-बेटी ने दिया इस्तीफा

किरण चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हरियाणा के राष्ट्रपिता चौधरी बंसी लाल के मूल्यों और विचारधारा को राज्य में फैलाना और क्षेत्र व राज्य का ईमानदारी से विकास करना हमेशा मेरी प्राथमिकता रहेगी। किरण चौधरी के साथ उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

विज्ञापन

जानें क्यों नाराज थीं किरण चौधरी?

विज्ञापन

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल की बहू किरण चौधरी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से बेटी श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चल रही थीं। कांग्रेस ने इस सीट से मौजूदा विधायक और हुड्डा के करीबी राव दान सिंह को टिकट दिया था, जो भाजपा के धर्मबीर सिंह से चुनाव हार गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ