Ashok Tanwar Joins BJP

अशोक तंवर की पांचवीं पार्टी है भाजपा! क्या भगवा दल को पहुंचा पाएंगे हरियाणा में फायदा?

Ashok Tanwar Joins BJP : हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अशोक तंवर अभी तक आम आदमी पार्टी में थे। अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Ashok Tanwar Joins BJP Ahead Of Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। शनिवार को राज्य की राजनीति में हलचल तेज हुई जब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

विज्ञापन

अशोक तंवर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की और कांग्रेस व आप पर हमला बोला। बता दें कि अशोक तंवर इन दोनों ही पार्टियों में रह चुके हैं। और तो और भाजपा इस बार उनकी पांचवीं पार्टी है।

विज्ञापन

तंवर ने कब-कब बदली पार्टी

साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा के सिरसा से चुनाव जीतने वाले तंवर ने साल 2019 में इस पार्टी का साथ छोड़ दिया था। 2022 में वह आप से जुड़ गए थे। आप में शामिल होने से पहले उन्होंने अपनी पार्टी (अपना भारत मोर्चा) भी बनाई थी और कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा भी बने थे।

बीते गुरुवार को उन्होंने आप से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके पीछे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन को कारण बताया था। शनिवार को भाजपा में शामिल होते हुए अशोक तंवर ने कहा कि पिछले 10 साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत विकास किया है।

विज्ञापन

क्या भाजपा को होगा फायदा

47 साल के तंवर तुलनात्मक रूप से युवा दलित चेहरा हैं। वह राज्य के 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति के मत भाजपा को दिलाने में मदद कर सकते हैं। भाजपा जहां हरियाणा की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है तो साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के विकल्प भी तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

>

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ