Gurgaon में ऑफिस, घर लेना हुआ महंगा, सर्किल रेट में 30% का इजाफा

Gurgaon Circle Rates Increased: हरियाणा सरकार के अनुसार नए सर्किल रेट 1 दिसंबर 2024 से लागू होंगे और 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेंगे। वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी डाल दी गई है।

प्रतीकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (6)

प्रतीकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Gurgaon Circle Rates Increased: गुरुगाम में ऑफिस या घर लेना लोगों का सपना रहता है। बड़े ब्रांड के लिए ये स्टेटस सिंबल भी है। लेकिन अब इस सपने को पूरा करना आपकी जेब पर बोझ बढ़ाने वाला है। दरसअल, हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में जमीन के कलेक्टर रेट में 10 से 30% तक का इजाफा किया है।

बता दें हाल ही में हरियाणा सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने का ऐलान किया था। जिसके बाद अब डीसी अजय कुमार ने लघु सचिवालय से ये आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सर्किल रेट में यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर से प्रभावी होगी और 31 मार्च तक लागू रहेगी।

रेजिडेंशियल, कृषि और वाणिज्यिक भूमि पर लागू होंगे नए रेट

डीसी ऑफिस से जारी आदेश के अनुसार नए कलेक्टर रेट की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट gurgaon.gov.in पर डाल दी गई है। बता दें गुरुग्राम में कलेक्टर रेट में यह इजाफा रेजिडेंशियल, कृषि और वाणिज्यिक भूमि की मूल्यांकन दरों में किया गया है। आदेश में सभी राजस्व अधिकारियों को इस बारे में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्धारित आदेशों का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशान न हो।

हरियाणा सरकार ने पहले की थी घोषणा

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में कलेक्टर रेट बढ़ाने की घोषणा कुछ दिन पहले की थी। अब सरकार ने इसे लेकर लेटर जारी किया है, जिससे जिले में संपत्ति की खरीद-फरोख्त में बदलाव हो जाएगा। जिले में अब जमीन का मूल्यांकन नई दरों के आधार पर किया जाएगा। नए सर्किल रेट की घोषणा के बाद प्रॉपर्टी की रेट पर भी इसका असर पड़ेगा। डीलर्स और निवेशकों के बीच नए रेट लागू होने को लेकर लगातार चर्चा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ