अंबाला में फौजी की हत्या, ट्रैक पर मिली लाश, पत्नी को मैसेज- तेरे पति को ऊपर भेज दिया, पाकिस्तान जिंदाबाद

Indian Soldier Pawan Murder

Indian Soldier Pawan Murder

हरियाणा के अंबाला कैंट से लापता फौजी की लाश मिली है। रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। लांस हवलदार पवन शंकर की डेड बॉडी मोहड़ा के पास पटरी पर पड़ी मिली। सेना और पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब मृतक की पत्नी ने व्हाट्सऐप पर आया मैसेज उन्हें दिखाया। मैसेज में लिखा था कि तुम्हारे पति को ऊपर भेज दिया, पाकिस्तान जिंदाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं

वहीं अपने जवान का शव मिलने की जानकारी मिलते ही सेना के आला अधिकारी अंबाला अस्पताल पहुंचे। सुरक्षा और खुफिया एजेंसी की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की जांच चल रही है। वहीं अभी कोई अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है। पड़ाव थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी के फोन को जब्त करके उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है, जिससे मैसेज आया।

विज्ञापन

3 साल से अंबाला में पोस्टिड था पवन

GRP के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक पवन शंकर उत्तर प्रदेश के कानुपर जिले के गांव भोगनीपुर के गांव कैलई का निवासी है। वह 6 सितंबर की शाम से लापता था। आर्मी की 40 AD यूनिट के मेंबर पवन की 3 साल से अंबाला में पोस्टिंग थी। यूनिट के सूबेदार की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने पवन की गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। 6 सितंबर की रात को ही पवन के व्हाट्सऐप से उसकी पत्नी के पास मैसेज आया।

विज्ञापन

मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान

जांच अधिकारी के अनुसार, 7 सिंतबर की शाम को करीब 7 बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि अंबाला रेलवे स्टेशन से कुछ दूर मोहड़ा के पास पटरियों पर एक लाश पड़ी है। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया गया। जांच पड़ताल में शव लापता लांस हवलदार पवन शंकर का निकला। मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना मृतक की पत्नी और सेना के अधिकारियों को दे दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ