Shemaroo Entertainment के CEO Hiren Gada अरेस्ट, 70 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप
Edited By Nancy Tomar

Shemaroo Entertainment CEO Hiren Gada Arrested
Edited By Nancy Tomar

Shemaroo Entertainment CEO Hiren Gada Arrested
Shemaroo Entertainment CEO Arrested: शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के सीईओ हिरेन गाडा (Hiren Gada) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। हिरेन गाडा को अरेस्ट कर लिया गया है।
कथित तौर पर सामने आया है कि हिरेन गाडा और उनके सहयोगियों ने 70.25 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के लिए कई शैलकंपनियां बनाईं थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने हिरेन गाडा को अरेस्ट किया है। शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड के सीईओ पर 70.25 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हिरेन गाडा और उनके सहयोगियों ने करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के लिए कई फर्जी फर्में बनाईं है। हिरेन गाडा और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए इस काम से सरकारी खजाने को बड़े नुकसान हुआ है।
इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरेन गाडा ने कबूल भी किया है कि उन्होंने किसी भी आयटम या सर्विस की डिलीवरी किए बिना 70.25 करोड़ रुपये के टैक्स क्रेडिट का प्रॉफिट उठाने के लिए फर्जी फर्मे बनाई है। बता दें कि गाडा के खिलाफ सीजीएसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। साथ ही हिरेन गाडा को गुरुवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया है। अदालत में उनके वकीलों ने कहा है कि जीएसटी अधिकारियों ने उन्हें अवैध रूप से 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा है।
वहीं, इस पर जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि गाडा से बुधवार को पूछताछ की गई और उसी दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद गाडा को अगले दिन अदालत में पेश किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शेमारू सीईओ को रिहा कर दिया और न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: