टूरिस्ट बस में आग लगी, 10 लोग जिंदा जले, 24 गंभीर घायल; हरियाणा के नूंह में भीषण हादसा

Haryana Nuh Tourist Bus Fire: हरियाणा के नूंह में टूरिस्ट बस में आग लगने से 10 लोग जिंदा जल गए हैं। 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलसे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूरी बस धू-धू कर जलकर राख हो गई।

Haryana Nuh Tourist Bus Fire Burnt Passengers Alive

बस धू-धू कर जल गई और हादसास्थल पर चीख पुकार मच गई।

Haryana Nuh Tourist Bus Fire Accident: हरियाणा के नूंह जिले में आज सुबह एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। हादसे में 10 टूरिस्टों के जिंदा जलने की खबर है। वहीं 25 से ज्यादा टूरिस्ट बुरी तरह झुलसे हैं और गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। वहीं पैसेंजरों में चीख पुकार मची रही। राहगीरों और आस-पास के लोगों ने किसी तरह टूरिस्टों को बस से निकाला।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले थे टूरिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस में करीबर 60 लोग सवार थे, जो पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर देररात करीब डेढ़ बजे हुआ। टूरिस्ट बनारस और वृंदावन के दर्शन करके लौट रहे थे। घायल श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने यह जानकारी दी। घायल टूरिस्टों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों साबिर, नसीम और उनके दोस्तों ने बताया कि बस पीछे से धू-धू कर जल रही थी और सवारियों में चीख पुकार मची थी। उन्होंने बाइक पर बस का पीछा करके ड्राइवर को बताया और बस रुकवाई। जब तक सवारियां उतरतीं, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी करने के आरोप

हादसास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर को आग लगने का पता ही नहीं चला। लोगों ने पीछा करके बस रुकवाई और आग बुझाने का प्रयास किया। बचाव अभियान चलाते हुए सवारियों को बस से निकाला। पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने पहुंचने में देरी कर दी। लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। घायलों को तावडू सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया मौके पर पहुंचे। तावडू के SDM संजीव कुमार, तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और DSP भी हादसास्थल पर पहुंचे। शव बुरी तरह जले हुए हैं, जिनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
कैसे हुई मृतकों की पहचान?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान उनकी चीजों से हुई। मृतकों में 6 लोग पंजाब के होशियापुर जिले के शालीमार नगर के रहने वाले शामिल थे। 3 मृतक एक ही परिवार के थे। गौतम पुत्र राकेश कुमार, शशि, सुनीला, सुनीता, अमरावती, उषा, शारदा, सुनीता मृतकों के नाम हैं। मरने वालों में योगिता नाम की बच्ची भी है, जो 12 साल की है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, बस में ज्यादातर टूरिस्ट राकेश कुमार नामक शख्स के परिजन, दोस्त और रिश्तेदार थे। वह पिछले 20 साल से सभी को लेकर टूर पर जाता था। हर साल तीर्थ यात्रा का प्लान ही बनता था। बता दें कि हादसे में राकेश की पत्नी और बेटे ने भी जान गंवाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ