---विज्ञापन---

हरियाणा

Sukhwinder Singh Sukhu: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

Himachal Pradesh New CM: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। दोपहर 1.30 बजेवह शपथ ग्रहण समारोह होगा। शिमला के रिज मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने […]

Himachal Pradesh New CM: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। दोपहर 1.30 बजेवह शपथ ग्रहण समारोह होगा। शिमला के रिज मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के छात्र विंग NSUI से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

26 मार्च साल 1964 को सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में जन्म हुआ था। उनके पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में ड्राइवर थे। उनकी मां संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राइमरी से लेकर LLB तक की पढ़ाई शिमला से ही की है।

---विज्ञापन---

चौथी बार विधायक बनें हैं सुक्खू

चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर सुक्खू के बड़े भाई राजीव सिंह सेना से रिटायर हैं। उनके परिवार में दो छोटी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई थी। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। सूक्खू फिलहाल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। हाल ही में हुए चुनावों में वह नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए हैं।

बचपन से है लीडरशिप का गुण

सुक्खू में लीडरशिप के गुण बचपन से ही हैं। परिजनों के मुताबिक, वह संजौली कॉलेज में पढ़ते थे। सबसे पहले वे वहां अपनी कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और फिर स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। 1988 से 1995 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने थे।

---विज्ञापन---

ऐसा है सुक्खू का राजनीतिक सफर 

1998 से 2008 तक सुक्खू युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वह नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद चुने गए। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। वे 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने थे। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।

बोले- हमारी सरकार प्रदेश में बदलाव लाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम पद पर मनोनीत होने के बाद कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से चुनाव में जो वादे किए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे। सुक्खू ने कहा- हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा मैं डिप्टी सीएम पद के लिए मनोनीत मुकेश अग्निहोत्री के साथ टीम के रूप में काम करूंगा।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 11, 2022 08:31 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola