जमीन के टुकड़े ने बेटे से कराया 5 लोगों का कत्ल, अंबाला में अंजाम दिया नृशंस हत्याकांड

Haryana Crime News: हरियाणा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। छोटे भाई ने जमीन विवाद में बड़े भाई के परिवार को मौत के घाट उतार दिया। यहीं नहीं, छोटे ने अपनी मां को भी नहीं बख्शा। अंबाला में आधी रात को खून बहाया गया। पांच लोगों की गर्दन काटकर हत्या की गई है।

Congo Stampede in Music Concert

Stampede in Music Concert

Haryana Crime: हरियाणा के अंबाला में छोटे भाई ने बड़े भाई के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने भाई, मां, भाभी और दो बच्चों की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी फौज से रिटायर्ड है। जमीन विवाद में पीर माजरी के पास रतोर में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपी का नाम भूषण कुमार है। हत्या के बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने शवों को जलाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिल दहला देने वाली वारदात के बाद रतोर गांव में हर कोई सन्न है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पांचों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।

विज्ञापन

पहले भी दोनों में हो चुका विवाद

आरोपी भूषण कुमार ने जमीन विवाद में आधी रात को परिवार के सभी सदस्यों के एक-एक कर गले काटे। मृतकों में 65 साल की सरोपी देवी, 35 साल का हरीश कुमार, 32 साल की सोनिया, भतीजी यशिका, 5 साल का भतीजा मयंक शामिल है। आरोपी का अपने भाई से 2 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी दोनों में कई बार विवाद हो चुका है।

विज्ञापन

जमीन को लेकर कई बार पंचायत हो चुकी थी। लेकिन सालों से विवाद सुलझ नहीं रहा था। बात यहां तक पहुंच जाएगी, ये शायह ही किसी ने सोचा होगा। बड़े भाई की बेटी वारदात में बच गई। आरोपी जब दूसरे सदस्यों का कत्ल कर रहा था, तब वह भाग गई। फिलहाल आरोपी का सुराग पुलिस को नहीं लगा है।

विज्ञापन

वारदात की जानकारी मिलते ही अंबाला के एसपी सुरेंद्र कुमार रात 3 बजे ही मौके पर पहुंच गए। हमले में आरोपी का पिता ओमप्रकाश और एक अन्य बेटी घायल है। जिनकी हालत गंभीर है। दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। एसपी ने बताया कि जल्द आरोपी को दबोच लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ