---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

क्या सच में दुनिया खत्म होगी? नास्त्रेदमस की 5 डराने वाली भविष्यवाणियां, क्या कहते हैं भविष्यवक्ता

Astrologer Predictions For Year 2024: मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस द्वारा की गई और भविष्यवाणियों के बारे में पता चला है, जो काफी डराने वाली हैं। इनमें से एक भविष्यवाणी इसरो के मार्स मिशन को लेकर की गई है। आइए जानते हैं कि क्या भविष्यवाणियां हुई हैं?

---विज्ञापन---

Astrologer Nostradamus New Predictions: 16वीं सदी के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की किताब का अध्ययन करने पर उनके द्वारा की गई कुछ और भविष्यवाणियां सामने आई हैं और यह भविष्यवाणियां काफी डराने वाली लग रही हैं। नास्त्रेदमस तो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी लिखी किताब दुनिया में है, जो हिंदी और इंगलिश दोनों भाषाओं में है। इस किताब का अध्ययन करने वाले भविष्यवक्ता मानते हैं कि उन्होंने 16वीं सदी में ही देख लिया था कि साल 2024 में क्या-क्या होगा? उनकी कुछ भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं, वहीं कुछ भविष्यवाणियां सामने आनी बाकी हैं। फिलहाल उनकी 5 भविष्यवाणी उजागर हुई हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं…

यह भी पढ़ें:दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी, अगर काट ले तो गल जाती हैं हड्डियां, कैसे एक शख्स की काटनी पड़ीं उंगलियां?

---विज्ञापन---

एस्ट्रोलॉजर ने की थी 2 युद्धों की भविष्यवाणी

प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस ने सिर्फ रूस-यूक्रेन और इजरायल हमास युद्ध की भविष्यवाणी की थी, बल्कि कुछ ऐसी घटनाओं की भविष्यवाणी भी की थी, जिन्होंने होश उड़ा दिए। उन्होंने साल 2023 में 7 महीने चलने वाले इजरायल-हमास युद्ध की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। वर्ष 2024 की शुरुआत में चर्चा हुई कि क्या उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का संकेत दिया था? क्योंकि इजरायल हमास युद्ध से पहले दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध छिड़ गया था, जो आज तक खत्म नहीं हुआ है। इजरायल पर भी जब फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास द्वारा 3000 से अधिक रॉकेटों दाग कर युद्ध का आरंभ किया तो भविष्यवक्ता की भविष्यवाणी पर दुनिया को विश्वास हुआ।

यह भी पढ़ें:7 की उम्र में मां-बाप का तलाक देखा और…कौन हैं Kamala Harris? जो बनेंगी अमेरिकन प्रेसिडेंट! भारत से खास कनेक्शन

---विज्ञापन---

ग्लोबल वार्मिंग

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि ग्लोबल वार्मिंग खतरा बनने को तैयार है। सूरज की तपन समुद्र को जला देगी। काले सागर में रहने वाली मछलियां मर जाएंगी। भूखमरी फैलेगी और भूख से मर रहे लोग मछलियों को मारकर खाएंगे। नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले अपनी किताब में ऐसा लिखा था, लेकिन दुनिया को यकीन नहीं है कि वह ग्लोबल वार्मिंग की भविष्यवाणी करने में सक्षम थे, जब वाहन नहीं थे और औद्योगिकीकरण अस्तित्व में नहीं था।

मंगल मिशन असफल हो जाएगा?

उन्होंने अपनी भविष्यवाणियों की किताब में लिखा है कि मंगल ग्रह पर प्रकाश गिर रहा है, जबकि यह ग्रह की स्पीड में फंसकर ध्वस्त हो जाएगा। कुछ भविष्यवक्ता इसे मंगल ग्रह पर जाने वाले इंसानों के लिए खतरा बता रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो इसरो के मार्स मिशन के फेल होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर ज्योतिषी की बात पर विश्वास किया जाए तो जल्द ही धरती पर विस्फोट होंगी और विमान दुर्घटनाएं हो सकती हैं। डच कंपनी से लेकर एलन मस्क की स्पेसएक्स तक कई एजेंसियां मंगल मिशन के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन किसी का भी मिशन सफल होने के चांस कम लग रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:महिला सांसद से हुआ था रेप, 15 की उम्र में बच्चे को दिया जन्म…इंटरव्यू में किया सनसनीखेज खुलासा

पोप फ्रांसिस की विदाई

नास्त्रेदमस ने पोप फ्रांसिस की विदाई का संकेत भी दिया था। उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि साल 2024 में पवित्र रोमन चर्च के अंतिम पलों में पीटर रोमन कई क्लेशों के बीच जीतने में सफल होंगे। 7 पहाड़ियों वाला शहर नष्ट हो जाएगा। पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य को देखते हुए यह भविष्यवाणी सही साबित होती नजर आ रही है। ज्योतिषी ने कहा कि उनके बाद कोई नया पोप आएगा, जो काफी तबाही भी मचाएगा।

---विज्ञापन---

ब्रिटेन की रॉयल फैमिली का खात्मा

भविष्यवक्ता नेस्त्रादमस का कहना है कि ब्रिटेन के शाही परिवार का खात्मा हो जाएगा। किंग चार्ल्स की अचानक मृत्यु के बाद सिहांसन का दावेदार बदल दिया जाएगा और शाही परिवार की बजाय कोई दूसरा गद्दी पर बैठेगा। एक ऐसा व्यक्ति, जिसने कभी राजा बनने की उम्मीद नहीं की थी, वह सिंहासन संभालेगा। नास्त्रेदमस का यह कथन बताता है कि भयावह घटनाएं शाही परिवार को समाप्त कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: मीट खाने से हो रही भयंकर बीमारी, इस देश के 12 राज्यों में हड़कंप; जानें कितनी मौतें-कितने बीमार?

---विज्ञापन---

राजा चार्ल्स तृतीय के मरने के बाद ब्रिटिश राजघराना उत्तराधिकार से जुड़े विवाद झेलेगा और राजकुमार हैरी को अगला राजा बनने का अवसर मिल सकता है, क्योंकि ज्योतिषी लिखते हैं कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने कभी उम्मीद नहीं की थी, वह सिंहासन संभालेगा। यदि हम नियम के अनुसार चलते हैं तो राजकुमार विलियम को उत्तराधिकारी होना चाहिए। उनके बाद, उनके 3 बच्चे जॉर्ज, चार्लोट और लुइस कतार में आते हैं और राजकुमार हैरी चौथे स्थान पर हैं।

प्रिंस विलियम के बच्चे सब कुछ बर्बाद कर देंगे?

भविष्यवाणी के अनुसार, प्रिंस विलियम के तीनों बच्चे जब वयस्क हो जाएंगे तो वे लोगों को बर्बाद कर देंगे। वे राज्य को बदल देंगे और लोग शाही परिवार को ब्रिटेन में नहीं देखेंगे। यह भविष्यवाणी किंग चार्ल्स III के शासन को झकझोर सकती है। विशेषज्ञ प्रिंस विलियम के 3 बच्चों की ओर इशारा करते हैं और उनके 3 बच्चे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 22, 2024 10:58 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola