देश के एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया कॉल

Surat International Airport Threat Call : देश में फर्जी धमकी देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। कभी एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलती है तो कभी स्कूल-कॉलेज को। इस बीच एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली।

Noida International Airport

File Photo

Surat International Airport Bomb Threat Call : देश के एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल आया। पुलिस और सीआईएसएफ की टीम एयरपोर्ट की जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही हवाई अड्डे की ओर से आने वाली गाड़ियों की भी चेकिंग की जा रही है। आइए जानते हैं कि किस एयरपोर्ट को मिली ये धमकी?

विज्ञापन

गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को धमकी भरा कॉल आया। अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके धमकी दी। फोन करने वाले व्यक्ति ने सूरत एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी, जिससे पुलिस अलर्ट हो गई और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान भी संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रहे हैं। हवाई अड्डे के कोने-कोने की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सर्च अभियान तेज

विज्ञापन

पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने संयुक्त सर्च अभियान तेज कर दिया है। गाड़ियां एयरपोर्ट आने से पहले रोक दी जा रही हैं और उनकी गहनता से छानबीन की जा रही हैं। हालांकि, अभी तक सुरक्षा बलों के हाथों में कोई संदिग्ध चीजें नहीं लगी हैं। इसे लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन

धमकी भरे कॉल की हो रही जांच

जांच एजेंसियां सूरत एयरपोर्ट को आए धमकी भरे कॉल की जांच कर रही हैं और यह भी पता लगा रही हैं कि किस व्यक्ति ने कॉल किया। आपको बता दें कि एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को खेरिया एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी भरा मेल यूएसए के आईपी एड्रेस आया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ