मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल, McDonald में होगा धमाका

Mumbai Police Control Room Threat Call : मुंबई पुलिस को एक बार फिर धमकी भरा फोन आया है। इस बार कॉल करने वाले व्यक्ति ने दादर में स्थित मैकडॉनल्ड्स को उड़ाने की धमकी दी। इस पर जांच एजेंसियों ने संदिग्धों पर नजर रखते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

threat call

मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल

Mumbai Police Threat Call : महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि मैकडॉनल्ड्स में धमाका होगा। इस पर मुंबई पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी एक्टिव हो गए और उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही अन्य जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

विज्ञापन

जानें कॉल करने वाले शख्स ने क्या कहा?

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार सुबह एक फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह आज बस में यात्रा कर रहा था, तभी उसने दो लोगों को मैकडॉनल्ड्स को उड़ाने के बारे में बात करते हुए सुना। उसने बताया कि वे लोग कह रहे थे कि मुंबई के दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड्स में धमाका होगा।

विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन

कॉल के बाद कंट्रोल रूम ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गहनता से जांच पड़ताल की। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, जांच में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। जांच एजेंसी अब मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

दो दिन पहले भी मिली थी धमकी

आपको बता दें कि दो दिन पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को विस्फोट करने की धमकी मिली थी, जहां पीएम मोदी की रैली हुई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि रैली के दौरान जोरदार धमाका होगा, लेकिन पुलिस ने मामले की छानबीन की तो कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फोन करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ