देश का सबसे लंबा केबल पुल... जानें सुदर्शन सेतु की खासियतें, जिसका PM मोदी ने किया उद्घाटन

Sudarshan Setu Bridge: पीएम मोदी आज द्वारका में सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करेंगे। यह देश का सबसे लंबा केबल पुल है। इसके बनने से द्वारका से बेयत द्वारका जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ होगा। आइए, इस पुल की खासियतों के बारे में जानते हैं…

sudarshan setu india largest cable bridge dwarka

Sudarshan Setu: भारत के सबसे लंबे केबल पुल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Sudarshan Setu Inauguration PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के द्वारका में भारत के सबसे लंबे केबल पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल अपने आप में अनोखा है। इसे 980 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह केबल पुल ओखा और बेयत द्वारका द्वीप को जोड़ता है। इस पुल की और क्या खासियतें हैं, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

सुदर्शन सेतु की खासियतें

  • सुदर्शन सेतु की लंबाई 2.32 किलोमीटर है, जो इसे देश का सबसे लंबा केबल पुल बनाता है।
  • सेतु के दोनों तरफ श्रीमद्भगवद गीता के श्लोक और भगवान श्रीकृष्ण के चित्र लगे हुए हैं।
  • सेतु के ऊपरी हिस्से में सौर पैनल भी लगा हुआ है, जिससे एक मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है।

विज्ञापन
  • इस केबल पुल के बनने से द्वारका और बेयत-द्वारका रास्ते के बीच यात्रा करने वाले भक्तों के समय में काफी कमी आएगी।
  • सेतु के बनने से द्वारका से बेयत द्वारका जाने वाले दर्शनार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि पहले उन्हें नाव से बेयत द्वारका जाना पड़ता था।

विज्ञापन

कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा सुदर्शन सेतु

इससे पहले, पीएम मोदी ने 24 फरवरी को एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा था कि 25 फरवरी गुजरात के विकास पथ के लिए एक विशेष दिन है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन की जा रही कई परियोजनाओं में ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका को जोड़ने वाला सुदर्शन सेतु भी शामिल है। यह एक आश्चर्यजनक परियोजना है ,जो कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी राजकोट को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

बता दें कि पीएम मोदी ने द्वारका में 4150 करोड़ रुपये से अधिक राशि की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वे राजकोट, बठिंडा, रायबरेली, कल्याणी और मंगलागिरी एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री का राजकोट में 48,100 करोड़ से अधिक रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का कार्यक्रम भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ