PM Modi In BJP National Convention
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में क्यों भावुक हुए पीएम मोदी? देखें Video

PM Modi In BJP National Convention : जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में समाधि ली। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आचार्य विद्यासागर को याद करते हुए भावुक हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल मैंने महाराज के साथ समय बिताया था, उस समय को मैं कभी भूल नहीं सकता हूं।

PM Modi In BJP National Convention : दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में दो दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में भाजपा की कार्यकारिणी के नेता, कार्यकर्ता और मंत्री मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने देशवासियों की ओर से जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज को नमन करते उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे अनेक बार आचार्य विद्यासागर महाराज से मिलने और उनके मार्गदर्शन का मौका मिला।

उन्होंने आगे कहा कि ये मेरा सौभाग्य रहा है कि पिछले कई सालों से देश के गणमान्य आध्यात्मिक मूर्तियों के निकट रहने और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए को 400 का लक्ष्य पाने के लिए बीजेपी की 370 से ज्यादा सीटों पर जीत जरूरी है। साथ ही उन्होंने अगले 100 दिनों के अंदर कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए कहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ