महाकाल की नगरी में बनेना देश का पहला 'वीर भारत संग्रहालय', पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

Veer Bharat Museum In Ujjain : भारत का पहला वीर भारत संग्रहालय मध्य प्रदेश में बनने जा रहा है। इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। पीएम नरेंद्र मोदी महाकाल की नगरी में म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे। इस म्यूजियम में देश के नायकों और सत्पुरुषों से जुड़ी जानकारियां रखी जाएंगी।

PM Narendra Modi Mohan Yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में करेंगे वीर भारत संग्रहालय का शिलान्यास।

Veer Bharat Museum In Ujjain : मध्य प्रदेश में देश का पहला और अनूठा वीर भारत संग्रहालय बनने का ऐलान किया गया है। इसे लेकर एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में यह वीर भारत संग्रहालय बनेगा और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव ने वीर भारत संग्रहालय को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने संग्रहालय की विशेषता बताते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में सांस्कृतिक अभ्युदय का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के उज्जैन में वीर भारत संग्रहालय बनेगा, जोकि देश का पहला संग्रहालय होगा। पीएम नरेंद्र मोदी एक मार्च को संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

आधुनिक तकनीकों से लैस रहेगा संग्रहालय

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर भारत संग्रहालय में आधुनिक तकनीकों से देश के नायकों और सत्पुरुषों की प्रेरणादायक कथाओं, संदेशों, इतिहासों को संगृहीत किया जाएगा। सीएम मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संग्रहालय का शिलान्यास होगा।

विज्ञापन

देश का पहला म्यूजियम है वीर भारत संग्रहालय

उज्जैन महाकाल की नगरी है, जहां कई प्राचीन धरोहर मौजूद हैं। इसी क्रम में देश का पहला वीर भारत संग्रहालय भी उज्जैन में बनने जा रहा है, जहां लोगों को भारत के इतिहास की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ