हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gujarat Crime News: कॉन्स्टेबल ने बस में पत्नी की गला काटकर की हत्या, फिर घंटों लाश के पास बैठा रहा

विज्ञापन

Man Slits Wife Throat: गुजरात के छोटा उदयपुर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने चलती बस में अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति पत्नी की लाश के पास घंटों बैठा रहा। उधर, वारदात की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।

वारदात मंगलवार की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अमृत राठवा के रूप में हुई है। आरोपी कॉन्स्टेबल है, जो सूरत जिले में तैनात है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध होने के शक में उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की।

पत्नी पेशे से थी बस कंडक्टर

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पत्नी पेशे से बस कंडक्टर थी। हादसे के वक्त आरोपी की पत्नी मंगुबेन सरकारी कंपनी GSRTC में कंडक्टर के तौर पर ड्यूटी पर थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को आरोपी अमृत राठवा भीखापुर गांव से बस में चढ़ा, जहां उसकी पत्नी काम करती है। मंगूबेन कंडक्टर की सीट पर बैठी थी। अमृत ने मंगूबेन को देखते ही तेजी से उसकी ओर बढ़ा और चाकू से उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमले के बाद उसका गला भी दबाया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान बस में मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के आने तक आरोपी पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा और पुलिस का इंतजार करता रहा।

(fisheries.org)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola