हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कानून मंत्री किरण रिजिजू का बड़ा बयान, कहा-मेरे पास न्यायाधीशों के सीक्रेट दस्तावेज,  हर जज अपने परिवार वाले को बनाना चाहता है जज 

विज्ञापन
किरेन रिजिजू

अहमदाबाद: आरएसएस द्वारा अहमदाबाद में आयोजित ‘साबरमती संवाद’ में कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बड़ा बयान दिया है। कानून मंत्री ने यहां अपने संबोधन में कहा “मुझे देश के मुख्य न्यायाधीश ने पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर न्यायाधीशों के खिलाफ टिप्पणियों पर एक्शन लेने को कहा। आगे उन्होंने कहा कि “मैंने उनके पत्र का जवाब नहीं दिया। अगर मैं जवाब देता तो हमें इस मसले पर सोचना पड़ता। 

अभी पढ़ें – Gujarat Election 2022: मनीष सिसोदिया बोले- अगर हम चुनाव जीते तो 8 शहरों में हर 4KM पर बनाएंगे स्कूल

आगे अपने संबोधन में कानून मंत्री नेक कहा “मुझे बुरा लगता है जब लोग न्यायाधीशों के खिलाफ सोशल मीडिया पर उंगली उठाते हैं” । इसके अलावा उन्होंने कहा “मेरे पास न्यायाधीशों के सीक्रेट दस्तावेज हैं। जब जज चुनने की बात आती है तो हर जज अपने जानकार या अपने परिवार वालों का नाम ही आगे करता है’।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भगवान राम और राहुल गांधी के नाम में “रा” समान, राजस्थान के मंत्री ने भी की ऐसी तुलना

बता दें सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंने की कानून मंत्रालय की इस सिफारिश पर अपनी मुहर लगाई है। सोमवार को इस बारे में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के नए 50 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि कानून मंत्री किरन रिजिजू ने 7 अक्टूबर को CJI ललित को चिट्‌ठी लिखकर उनसे उनके उत्तराधिकारी का नाम बताने की अपील की थी। परंपरा है कि मौजूदा CJI अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश तभी करते हैं, जब उन्हें कानून मंत्रालय से ऐसा करने का आग्रह किया जाता है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola