महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भगवान राम और राहुल गांधी के नाम में "रा" समान, राजस्थान के मंत्री ने भी की ऐसी तुलना

Maharashtra Congress President Nana Patole

नाना पटोले का विवादित बयान।

मुंबई: राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है। राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी के नाम और राम के नाम में ‘र’ शब्द की समानता है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राम व राहुल के नाम में ‘रा’ होना एक संयोग है, लेकिन हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं। भाजपा अपने नेताओं के लिए ऐसा करती है। राहुल गांधी एक इंसान हैं और वे मानवता के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पटोले से पहले राजस्थान की गहलोत सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। मीणा ने दौसा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तारीफ में जबरदस्त पुल बांध दिए और अति उत्साह में कह दिया कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चलेंगे। भगवान राम तो अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। लेकिन राहुल गांधी तो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जाएंगे। वर्तमान में, मीणा के पास राजस्थान सरकार में स्वास्थ्य और उत्पाद शुल्क विभाग है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पूर्वी राजस्थान के बड़े आदिवासी नेता परसादी लाल गहलोत कैंप के माने जाते हैं। सियासी संकट के दौरान परसादी लाल ने खुलकर सीएम गहलोत का समर्थन किया था। सचिन पायलट को बाहरी बताते हुए उनका विरोध किया था। परसादी लाल मीना अक्सर विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में रहे हैं। कुछ दिनों पहले अपने आवास पर ज्ञापन देने आई एक महिला नेता से अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर भी चर्चा में आए थे।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ