Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
अहमदाबाद: गुजरात में 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हो चुका है। अब दूसरे चरण में 93 सीटों पर चुनाव होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज फिर रोड शो हो रहा है। प्रधानमंत्री का ये रोड शो शाम 6 बजे शुरू हुआ। इससे पहले पीएम ने भद्रकाली मंदिर में पूजा-पाठ की।
प्रधानमंत्री का ये रोड शो शाम 6 बजे शुरू हुआ, जो दरियापुर, जमालपुर, बापू नगर तीन विधानसभाओं से होकर गुजरेगा। पीएम मोदी अहमदाबाद में जनसभा से पहले रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का रोड शो अहमदाबाद एयरपोर्ट से शुरू हुआ है। एयरपोर्ट से सरसपुर तक तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पीएम मोदी तय करेंगे।
प्रधानमंत्री ने आज बनासकांठा और पाटन में जनसभाओं को संबोधित किया। आनंद में तीसरी सभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बता दें कि शनिवार शाम को दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। बता दें कि 5 दिसंबर को राज्य की 93 सीटों पर चुनाव होने हैं। पहले चरण में 89 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात को शहर को गांव से, गुजरात को सौराष्ट्र से लड़ाया और विभाजित किया है। इससे हमारा गुजरात कमजोर हो गया। हम विकास के सभी मामलों में पिछड़ गए और लोगों ने इसका फायदा उठाया, रात में दंगे हो रहे थे, कर्फ्यू तो रोज की बात थी। खंभात में बार-बार हंगामा होता था। लेकिन 25 साल में एकता की वजह से बीजेपी ने एक तरफ खड़े होकर भाजपा को वोट दिया तो हालात बदलने लगे। लोगों से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि आप बताइए, दंगा रुका या नहीं? कर्फ्यू हटा की नहीं, शांति, एकता और सद्भावना का माहौल है या नहीं?
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।